फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money was needed to fight the case, so the customer service center was looted

केस लड़ने के लिए थी रुपये की जरूरत इसलिए लूटा था ग्राहक सेवा केंद्र

Tue, 18 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Money was needed to fight the case, so the customer service center was looted
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े हुई लूट का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस एवं एसओजी ने दो लुटेरों को दबोचने के साथ लूट के 109830 रुपये, बैग, कागजात, एक पिस्टल, एक तमंचा, चार कारतूस एवं एक बाइक बरामद किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े 2.27 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। पुलिस लुटेरों को चिह्नित करने के लिए लगातार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई थी। इस दौरान लूट की घटना में शामिल दो लुटेरों का नाम प्रकाश में आया। दोनों लुटेरों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने छपरी नहर पुलिया के पास मरदह थाना के भीखमपुर निवासी विकास गौड़ और मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी विकास राजभर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विकास गौड़ के पास से एक पिस्टल, एक कारतूस और लूट के 60,310 रुपये और बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान लुटेरे ने बताया गया कि वर्ष 2021 में थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के बैंक मैनेजर से 60 लाख रुपये लूटकर अपने अन्य साथियों के साथ गोली मारकर हत्या करने में वह करीब 15 माह जेल में रहा। अभी लगभग एक माह पूर्व ही जमानत पर आया था। मुकदमा लड़ने के लिए रुपये की आवश्यकता थी। इस कारण उसने अपने साथी विकास राजभर के साथ मिलकर नायकडीह ग्राहक सेवाकेंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे लुटेरे विकास राजभर के पास से लूट के 49,520 रुपया नकदी, एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुआ। उसने पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2021 में मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के ग्राहक सेवा केंद्र से 1.70 लाख की लूट को अंजाम दिया था। वह जेल गया था और अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि एसओजी टीम के साथ मिलकर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed