फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money rained heavily in the market on the second day too

दूसरे दिन भी बाजार में जमकर बरसा धन

Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Money rained heavily in the market on the second day too
धनतेरस के दूसरे दिन रविवार को भी लोगों ने खूब खरीदारी की। परंपरागत बर्तन से लेकर फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक उत्पाद एवं आभूषण के प्रतिष्ठानों पर लोगों की भीड़ रही वहीं वाहनों के शोरूमों पर भी देर शाम तक ग्राहक जुटे रहे। जिले की बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी पर बढ़ती महंगाई का विशेष असर नहीं दिखाई दिया। सुबह से रात तक लोगों की चहल-पहल से सभी प्रमुख बाजारों में रौनक छाई रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रतिष्ठानों को बिजली की आकर्षक झालर, गुब्बार, तोरणद्वार आदि से सजाया गया था।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस वर्ष धनतेरस दो दिन शनिवार एवं रविवार को मनाया गया। आज दूसरे दिन सुबह से ही खरीदारी का जो सिलसिला शुरू हुआ वह समय बीतने के साथ ही बढ़ता गया। तीन बजे के बाद प्रमुख बाजारों में स्थित दुकानें खरीदारों से गुलजार हो गईं। विभिन्न तबके के लोगों ने परपंरा को कायम रखते हुए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ खरीदारी की।
विज्ञापन

बर्तन की दुकानों पर लोगों ने जरूरत के हिसाब से थाली, लोटा, गिलास, कप, चम्मच, जग, केतली आदि खरीदा तो नान स्टिक बर्तनों की भी अच्छी बिक्री हुई। फर्नीचर के प्रतिष्ठानों पर आज भी लोगों ने प्लास्टिक की कुर्सी, मेज, सेंटर टेबुल, कंप्यूटर टेबुल आदि के साथ ही आलमारी, गद्दा (मैट्रेस) खरीदा। पर्व के दूसरे दिन भी जिले के सराफा के प्रतिष्ठानों में खरीदारों की रौनक रही। शहर के मिश्रबाजार, चीतनाथ, महुआबाग, नखास, सन बाजार आदि क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों पर महिलाओं संग पुरुषों की दिन भर चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चांदी के साथ ही सोने के छोटे-बड़े आभूषणों को खरीदा। चांदी एवं सोने के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। डायमंड के गहने भी कई लोगों की खरीदारी में शामिल रहे। आने वाले दिनों में मांगलिक कार्यक्रमों के मद्देनजर कई लोगों ने गहनों की खरीद करने के साथ ही आर्डर भी दिया। सराफा व्यापार मंडल के महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि आज और कल मिलाकर दो दिन में सात करोड़ रुपये का जिले में कारोबार हुआ है।

शनिवार की अपेक्षा रविवार को बिक्री कुछ कम रही। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे-बड़े वाहनों के शोरूमों पर शाम तक खरीदार जमे रहे। पहले से बुकिंग कराए लोगों ने अपने वाहनों की डिलीवरी ली। शिवा ऑटो सेल्स के सेल्स मैनेजर अनिल ने बताया कि उनके यहां ढाई सौ से अधिक गाड़ियों की बुकिंग थी लेकिन अभी तक दो दिन में 260 गाड़ियों की बिक्री की जा चुकी है। बुकिंग की अभी 45 फीसदी गाड़ियां जाना शेष हैं। द हिंद बजाज के प्रोपराइटर सुहैल अनवर रिशु ने बताया कि धनतेरस पर उनके प्रतिष्ठान पर 130 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। दो दिन में 125 गाड़ियों की बिक्री हुई है। इसके अलावा लोगों की तरफ से टीवी, फ्रिज, मोबाइल, वाशिंग मशीन, फिल्टर, गीजर, प्रेस आदि की खरीदारी के चलते इलेक्ट्रानिक्स के प्रतिष्ठानों पर भी देर शाम तक भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed