फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mohammadpur's team won the title

मोहम्मदपुर की टीम ने जीता खिताब

Thu, 27 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mohammadpur's team won the title
स्थानीय गांव के इंटर कालेज परिसर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर ने मुबारकपुर को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के हिंदू युवा के अध्यक्ष अंबरीश सिंह भोला ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के मध्यांतर से पहले मैच के 41 वें मिनट में मुबारकपुर के खिलाड़ी से गोलपोस्ट के करीब गेंद हाथ से छूते ही रेफरी ने पेनाल्टी शूट आउट करार दिया। इस मौके का फायदा उठाते हुए मोहम्मदपुर टीम के बादल ने गेंद गोल पोस्ट में डाल टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वहीं मैच में वापसी के लिए जूझ रही मुबारकपुर को मैच के 44 वें मिनट में ही मिले नजदीकी अवसर को भुनाते हुए खिलाड़ी अन्नस ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मुकाबले में भी काफी कांटे का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दोनों ही टीम मैच समाप्ति तक बराबरी पर रही। निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया। इस दौरान मोहम्मदपुर के आरिफ ने शानदार गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाने के साथ ही मैच समाप्ति तक स्कोर बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि तब तक नहीं रुकना चाहिए, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है, जिससे सीखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed