फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Modi's family kept trending on Twitter the whole day, BJP opened its front

Ghazipur News: पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा मोदी का परिवार, भाजपा ने खोला मोर्चा

Tue, 05 Mar 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Modi's family kept trending on Twitter the whole day, BJP opened its front
गाजीपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से प्रधानमंत्री पर किए गए व्यक्तिगत टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता आहत हैं। यहीं कारण है कि उनकी टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर मोर्चा संभाल लिया। इसके कारण सोमवार को पूरे दिन ट्विटर पर मोदी का परिवार ट्रेंड करता रहा।
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से देश के प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी को लेकर जिले के अंदर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है। विरोध दर्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिखा। मोदी का परिवार ट्विटर पर खूब ट्रेंड किया। इसी क्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भी अपने ट्विटर पर मोदी का परिवार लिखकर ट्रेंड को समर्थन दिया। एमएलसी ने कहा कि विपक्ष व्यक्तिगत और तुच्छ टिप्पणियों पर उतर आया है। विपक्ष की हताशा और परेशानी को भाजपा समझ रही है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में विपक्षी नेताओं का संतुलन भी बिगड़ने वाला है। केवल मैं नहीं बल्कि इस देश के सभी नागरिक पीएम को अपना परिवार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed