फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Modi liar rejected by the public

झूठ बोलने वाले मोदी को जनता ने नकारा

Tue, 10 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Modi liar rejected by the public

प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि  गुजरात माडल का नारा

विज्ञापन
देकर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार देश तो दूर, दिल्ली में ही गुजरात माडल का नमूना पेश नहीं कर पाई।

 झूठे वादों एवं लच्छेदार भाषण देकर जनता को गुमराह करने वाले मोदी और उनकी सरकार को आज दिल्ली की जनता ने सिरे से नकार दिया है। आने वाले दिनों में उनका यही हश्र पूरे देश में होगा। वह मंगलवार को सदर विधानसभा के सिरगिथा बाजार में आयोजित सपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत तीन वर्षों में सपा सरकार की ओर से किए गए कार्य एवं विकास संबंधित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से लगभग सभी वादों को सरकार की तरफ से पूरा किया जा चुका है।

 लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। लोकतंत्र में जनता ताकतवर होती है। राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।


जनसभा में जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू सिंह यादव, डा. अरविंद सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख मोती पासी, लालचंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष राजेेंद्र यादव और संचालन संतोष यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed