फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MNREGA: Work not done, Rs 1.28 lakh withdrawn

मनरेगा : काम कराया नहीं, निकाल लिए 1.28 लाख रुपये

Sat, 30 Nov 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: Work not done, Rs 1.28 lakh withdrawn
गाजीपुर। मनरेगा के तहत जनपद में नियम विरुद्ध काम कराया जा रहा है। ताजा मामला जखनिया के ग्राम पंचायत मंझनपुर कला का है। गांव निवासी हरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत मनरेगा लोकपाल गीता देवी से की है। आरोप है कि मनरेगा मजदूरों से बिना कार्य कराए ही 1.28 लाख रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन

हरेंद्र कुमार की ओर से लोकपाल से की गई शिकायत के मुताबिक ग्राम पंचायत मंझनपुर कला में प्रदीप के खेत से धीरजोत के सरहद तक मनरेगा के तहत मिट्टी का कार्य कराया गया है। आरोप है कि कार्य कराने से पहले ही 1 लाख 28 हजार 304 रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया। मस्टररोल के अनुसार श्रमिकों का फर्जी नाम डालकर भुगतान कराया गया है। आरोप है कि मनरेगा एक्ट के अनुसार किसी भी कार्य में मशीनरी यंत्र का उपयोग नहीं किया जा सकता है। जबकि यहां नियम के विपरीत किया गया है। इसकी शिकायत 16 नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। इसके बाद 25 नवंबर को ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरणों से मिट्टी का कार्य कराया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे मनरेगा श्रमिकों को न्याय मिल सके। डीसी मनरेगा देवनंदन दूबे ने बताया कि मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed