फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC elections: Bholanath took back his form in Ghazipur, SP announced to make Madan the candidate

एमएलसी चुनावः गाजीपुर में भोलानाथ ने लिया पर्चा वापस, सपा ने मदन को प्रत्याशी बनाने का किया ऐलान

Wed, 23 Mar 2022 09:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

विधायक ओम प्रकाश ने कहा कि सत्ता के इशारे पर पार्टी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला पर दबाव डालकर पर्चा वापस कराया गया है। मदन यादव चट्टान की तरह सपा के झंडे के साथ मैदान में हैं। 
 

विज्ञापन
MLC elections: Bholanath took back his form in Ghazipur, SP announced to make Madan the candidate
गाजीपुर में भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल तथा एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद सदस्य के चुनाव में बुधवार को गाजीपुर में सपा के प्रत्याशी भोलनाथ शुक्ला समेत दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और अधियारां के प्रधान मदन यादव आमने-सामने हैं। पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव मैदान से बाहर होने पर समाजवादी पार्टी ने मदन यादव को ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


 उप जिला निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला एवं निर्दल प्रत्याशी देवेंद्र ने नामांकन वापस ले लिया है। अब दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के विशाल सिंह चंचल एवं निर्दल मदन सिंह शामिल हैं। बृहस्पतिवार को निर्धारित समय तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


भोलानाथ शुक्ला के मैदान से हटने के बाद समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने मदन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि मदन यादव ने सपा नेतृत्व से पूछकर नामांकन किया था। अब वे पार्टी की ओर से एमएलसी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

भोलानाथ पर दबाव डालकर पर्चा वापस कराया गया

MLC elections: Bholanath took back his form in Ghazipur, SP announced to make Madan the candidate
सपा के प्रत्याशी रहे भोलानाथ शुक्ल । - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के विधायक, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में साफ किया कि उनकी पार्टी एमएलसी चुनाव लड़ेगी। विधायक ओम प्रकाश ने कहा कि सत्ता के इशारे पर पार्टी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला पर दबाव डालकर पर्चा वापस कराया गया है। मदन यादव चट्टान की तरह सपा के झंडे के साथ मैदान में हैं।

चुनाव आयोग को भेजा जा चुका है पत्र

अब मदन यादव को भी तबाह करने की साजिश रची जा रही है, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव आयोग को पत्र भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को 11 बजे समाजवादी पार्टी का दल जिलाधिकारी और एसपी से इस संबंध में बातचीत करेगा ताकि निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed