फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC counts achievements of power sector

एमएलसी ने बिजली क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं

Wed, 27 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLC counts achievements of power sector
अमृत महोत्सव पर प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को साझा करने के लिए उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य ऊर्जा कार्यक्रम ग्राम पंचायत धामूपुर में बुधवार को आयोजित किया गया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल एवं अपर जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस मौके पर एमएलएसी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 से 30 जुलाई तक उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य ऊर्जा कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बिजली क्षेत्र में हासिल किए गए प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। पूरे देश को एक ग्रिड में जोड़ने के लिए 1,63,000 सर्किट किलोमीटर ट्रासमिशन लाइनें जोड़ी गई, जो एक फ्रीक्वेंसी से संचालित हो रही है। लद्दाख से कन्याकुमारी तक और कच्छ से म्यांमार तक यह दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभरा है। इस ग्रिड का इस्तेमाल करके हम देश के एक कोने से 1,12,000 मेगावाट बिजली पहुंचा सकते हैं। हमने कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज कोप-21 में वचन दिया था कि 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से हमारी उत्पादन क्षमता का 40 फीसदी पहुंच जाएगा। हमने यह लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य से 9 साल पहले नवंबर 2021 में ही हासिल कर लिया है। आज हम अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट से भी अधिक बिजली पैदा करते हैं। उन्होंने बिजली से क्षेत्र में हो रहे विकास एवं लाभों पर प्रकाश डाला और पिछले कुछ वर्षों में बिजली क्षेत्र के अभूतपूर्व वृद्धि पर अपनी राय खुल कर रखी। यह देखना सुखद रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने अपने व्यवहारिक अनुभव आदि साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और विद्युत क्षेत्र पर बनी लघु फिल्मों का प्रदर्शन आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह, उपमहाप्रबंधक अनुराग सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता मनीष कुमार, भोलानाथ स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक सौरभ सिंह, अनिल कुमार पांडेय एवं टीम मैनेजर पावर ग्रिड के परिवार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed