फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC candidate missing, police searched the house of Mukhtar Ansari's nephew and MLA Mannu Ansari

गाजीपुर: सपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी लापता, मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक मन्नू अंसारी के घर की पुलिस ने ली तलाशी 

Thu, 24 Mar 2022 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 06:51 PM IST
सार

क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एमएलसी चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव के प्रस्तावकों ने प्रत्याशी का मोबाइल स्विच ऑफ होने और 22 मार्च से उनके नहीं मिलने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
MLC candidate missing, police searched the house of Mukhtar Ansari's nephew and MLA Mannu Ansari
सपा समर्थित उम्मीदवार मदन यादव की तलाश में मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक मन्नू अंसारी के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में एमएलसी चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार मदन यादव की तलाश में बुधवार देर रात पुलिस दर-दर भटकती रही पर कहीं उनका पता नहीं चला। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी के निवास की दो बार तलाशी ली गई। पर दोनों ही बार वहां कोई नहीं मिला।  

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और एमएलसी के सपा समर्थित प्रत्याशी मदन यादव के 22 मार्च से लापता होने की शिकायत उनके प्रस्तावकों ने पुलिस से की थी। उनकी तलाश में जुटी पुलिस बुधवार रात 11 बजे के करीब मुहम्मदाबाद विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी के निवास पर पहुंची।
विज्ञापन


पहले तीन महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक पुलिस अधिकारी ने कमरों और बाथरूम को खंगाला। किसी के नहीं मिलने पर खुद क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ कमरों में छानबीन की। दोनों ही बार वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आवास पर मौजूद नवनिर्वाचित सपा विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने पुलिस के आने का कारण पूछा तो उन्हें निर्दल प्रत्याशी मदन सिंह यादव के यहां आने की सूचना मिलने की बात बताई गई। इस पर विधायक ने वारंट दिखाने की बात कही।
 

उल्लेखनीय है कि यूसुफपुर बाजार स्थित फाटक में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी व पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी व नवनिर्वाचित विधायक सुहैब अंसारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस बारे में क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एमएलसी चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव के प्रस्तावकों ने प्रत्याशी का मोबाइल स्विच ऑफ होने और 22 मार्च से उनके नहीं मिलने की शिकायत की थी।

बौरी के ग्राम प्रधान शिवमंगल ने पुलिस को बताया कि वे मदन सिंह यादव को अंसारी बंधुओं के आवास फाटक में छोड़ कर आये थे। इसी आधार पर पुलिस उनकी तलाश में विधायक आवास पर पहुंची थी लेकिन वह वहां नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed