फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA Subhash Pasi left SP, will join BJP today

यूपी चुनाव 2022: सपा विधायक सुभाष पासी ने समर्थकों संग भाजपा में शामिल, गाजीपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज

Tue, 02 Nov 2021 09:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 09:01 PM IST
सार

विधायक सुभाष पासी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में दलितो का सम्मान नही होता है। मैंने भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

विज्ञापन
MLA Subhash Pasi left SP, will join BJP today
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सुभाष पासी ने ली भाजपा की सदस्यता । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट से सपा विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इधर, उनके भाजपा में शामिल होने से जिले की राजनीति हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के सैदपुर के विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल हो गए।  वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था। उस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी। अब माना जा रहा है कि गाजीपुर जिले में सपा को बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन


सुभाष मूल रूप से देवकली ब्लॉक के डिहिया गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बन गए। सपा विधायक सुभाष पासी के अलावा उनकी पत्नी एवं महिला समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रीना पासी, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आशु दुबे, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव रिशु सिंह के अलावा उन्नाव, बाराबंकी, आजमगढ़ और आगरा जिले से जुड़े समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से सुभाष पासी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख मोती पासी के अलावा सपा से ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी रह चुके राजेंद्र यादव, अनवर खान आदि भी भाजपा में शामिल हुए हैं।  भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेने पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर सुभाष पासी के पार्टी में आने की बधाई दी।
पढ़ेंः धनतेरस के दिन जीवनभर का दर्द: गाजीपुर में ट्रक से कुचलकर 6 की मौत, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed