{"_id":"6a5a89c312e54f12ed01d615","slug":"mla-met-families-affected-by-untimely-deaths-and-provided-financial-assistance-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156177-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: असामयिक मौतों से प्रभावित परिवारों से मिले विधायक, दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: असामयिक मौतों से प्रभावित परिवारों से मिले विधायक, दी आर्थिक मदद
विज्ञापन
चितौरा में परिजनों को ढांढस बंधाते सैदपुर विधायक अंकित भारती - संवाद
सपा के सैदपुर विधायक अंकित भारती ने शुक्रवार को अपने पिता ओपी भारती के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया।
हाल के दिनों में विभिन्न हादसों और अन्य कारणों से असामयिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने चितौरा गांव में हरिहर गोंड की पुत्री, सैदपुर वार्ड नंबर पांच में प्रमोद चौरसिया के पुत्र, वार्ड नंबर 14 में दिनेश चौरसिया की पत्नी, बलुआ भीरा में करंट की चपेट में आने से मृत मां-बेटी, ईशोपुर माहपुर में बिजली गिरने से मृत विद्या चौहान और उसी गांव के अजूबाराम, मलौरा में करंट से मृत लोरिक पाल के पुत्र तथा बहुरा गांव में विद्युत मरम्मत के दौरान हादसे का शिकार हुए लाइनमैन धर्मेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों को अधिक से अधिक सरकारी सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। ।
विज्ञापन
इस अवसर पर मिट्ठू प्रधान उर्फ आमिर अली, श्रीराम गौतम, हरिकिशन चौहान, बृजेश, अभिषेक, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।