{"_id":"63dbfce62de0e221b24fa7a8","slug":"mla-inaugurated-the-statues-ghazipur-news-vns6967440121-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रतिमाओं का विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रतिमाओं का विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
मरदह क्षेत्र के कहोतरी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर में स्थापित संत शिरोमणि गुरु रविदास, डा.भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध प्रतिमा का उद्घाटन और लोकार्पण बृहस्पतिवार को सैदपुर विधायक अंकित भारती ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन महान तीनों विभूतियों की वजह से आज हम सभी समाज की मुख्यधारा से जुड़े हैं। जरूरत है, इनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की। गुरु रविदास के जीवन और इतिहास को दर्शाने वाले कार्यक्रम का आयोजन करें। गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि मन को शांत रखना बेहद जरूरी है।
भारत के सबसे प्रमुख समाज सुधारकों में से एक डा. भीम राव अम्बेडकर को भारत की जाति व्यवस्था द्वारा उत्पन्न असमानताओं के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए जाना जाता है। एक दलित परिवार में जन्मे अपने समुदाय के शोषण और भेदभाव को देखते हुए बड़े हुए, जिससे उन्हें समानता के लिए आजीवन धर्मयुद्ध शुरू करने के लिए प्रेरणा मिली। बाबा साहेब की पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में रही हैं। वह संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा देश के लिए किए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही साथ संत रविदास और गौतमबुद्ध के त्याग और बलिदान को हमेशा स्मरण करते रहना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। शिक्षित समाज के निर्माण में सभी माता पिता सहयोगी बने बच्चों को शिक्षित जरूर करें, शिक्षा वह कुंजी है जिससे हर ताले को खोला जा सकता है।
प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है कि शिक्षा के प्रति जागरूक रहे। इस मौके पर विधायक के पिता सपा नेता ओपी भारती, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, जनार्दन राम, श्रीराम गौतम, अनुज भारती, शत्रुघ्न भारती, विवेकानंद पांडेय, मुलायम यादव, अखिलेश कुमार, आकाश कुमार, नागेंद्र कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।