फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA inaugurated Pipa bridge

विधायक ने पीपा पुल का किया उद्घाटन

Thu, 06 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated Pipa bridge
बारा पीपा पुल का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन करती विधायक सुनीता सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया विधायक सुनिता सिंह ने बृहस्पतिवार को बारा में एक करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पीपा पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय विकास एवं रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से क्षेत्रीय लोगों द्वारा खेती एवं अन्य कार्यों के लिए नाव का सहारा लेकर गंगा पार किया जाता था, जो खतरनाक था। लोगों द्वारा लगातार मांग के बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ उन्हें अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। इस पुल के निर्माण के बाद आसपास के कई गांव एक दूसरे से संपर्क में आ जाएंगे। कहा कि कुछ लोगों ने इस कार्य को रोकने का असफल प्रयास भी किया। मैं उनको कहना चाहती हूं हम जो कहते हैं वो करते हैं और इसका मिशाल यह पुल है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बारा आजाद खान, अमित सिंह, विनय गुप्ता, प्रशांत सिंह, हरिओम, परीक्षित सिंह और शिवानंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गहमर,6 जनवरी। भाजपा के नेतृत्व मे चतुर्मुखी विकास के पथ पर अग्रसर जमानियां विधानसभा के क्षेत्रीय जनता के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले फिरोजपुर बारा प्लाटून पुल का लोकार्पण कर आज क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने जनता को समर्पित किया। विधायक सुनीता सिंह ने इस अवसर पर लोगों से कहा की भाजपा जन जन के अपेक्षाओं को पुर्ण करने मे विश्वास रखती है।विधायक के पक्ष में उमड़ता जनसैलाब देख कर मुंहफट विपक्षियों का बोलती बन्द हो चुकी।उन्होने कहा की जनता का उमड़ता स्नेह स्वरूप खुला समर्थन यह बता रहा है की फिर से प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बारा प्रधान आजाद खान , मगरखाई प्रधान अनिल यादव, मार्कण्डेय सिंह (भू0पु0सै0 संगठन)
बच्चन राय, रविन्द्र श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, हरिओम सिंह, अमित जायसवाल, अमित सिंह, योगेंद्र रॉय भतौरा, विनय प्रधान पचौरी, अमित सिंह हिन्दू वाहिनी, परीक्षित सिंह, विमलेश सिंह मुन्ना पाण्डेय बारा, यमुना राय कुतुबपुर, बालेश्वर यादव , राजकुमार तिवारी, रामअवध सिंह जी आदि हजारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed