फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA Bediram said paper leak case If STF calls me I retire from politics I am not underground

पेपर लीक मामले में बोले विधायक बेदीराम: STF ने बुलाया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा, मैं अंडरग्राउंड नहीं हूं

Sun, 30 Jun 2024 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 09:48 PM IST
सार

Ghazipur News: पेपर लीक मामले में वायरल हो रहे वीडियो के कारण सुर्खियों में आए जखनिया विधायक बेदी राम वर्ष 1993 में अवध विश्व विद्यालय से स्नातक किए हैं। उनके संबंध नौकरशाहों से लेकर कई नामचीन नेताओं और हस्तियों से भी हैं। डैमेज कंट्रोल में माहिर बेदी राम की गिनती अमीर विधायकों में होती है।

विज्ञापन
MLA Bediram said paper leak case If STF calls me I retire from politics I am not underground
सुभासपा विधायक बेदीराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में वायरल वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप के बीच जखनिया से सुभासपा विधायक बेदीराम ने अपनी बात रखी। मोबाइल फोन के जरिये कहा कि मुझे फंसाने की साजिश रची गई। झूठा और एडिट किया वीडियो वायरल किया गया। 

विज्ञापन


कहा कि मैं न तो अंडरग्राउंड हूं और न ही मुझे गिरफ्तार किया गया। मैं, लखनऊ में हूं। दो जुलाई को गाजीपुर आ रहा हूं। अगर एसटीएफ ने मामले में पूछताछ के लिए भी बुला लिया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
विज्ञापन


विधायक ने रविवार को मोबाइल फोन के जरिये अमर उजाला से अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा है कि पेपर लीक मामले में कहीं से भी मेरा नाम आ जाएगा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। सजा भी भुगतने को तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित विधायक हूं, इसलिए परेशान किया जा रहा। आगे बढ़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है। एनडीए, सुभासपा और मुझे बदनाम किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दे चुका हूं। अफवाह फैलाई गई कि मुझे एसटीएफ ने उठा लिया। गिरफ्तार कर लिया है। 


मेरा मोबाइल बंद है। ये सब अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं है। मोबाइल हमेशा ऑन है। लोगों से बातचीत भी हो रही है। लखनऊ में ही हूं। कार्यक्रमों में हिस्सा भी ले रहा हूं। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर मेरी तस्वीरें है। 

यदि पेपर लीक मामले में कहीं से भी मेरा नाम आया और एसटीएफ ने मुझे पूछताछ तक के लिए भी बुला लिया तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed