फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLA Abbas Ansari appeared before the CJM court in the land grabbing case.

UP: भूमि हड़पने के मामले में सीजेएम कोर्ट में पेश हुए विधायक अब्बास अंसारी, सुनवाई के लिए चार नवंबर तय

Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
सार

सीजेएम कोर्ट में पेश हुए अब्बास अंसारी ने डिस्चार्ज का आवेदन किया था। व्यापारी नेता की जमीन हड़पने के मामले में अब सुनवाई चार नवंबर को होगी। 2023 में यह मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari appeared before the CJM court in the land grabbing case.
पेशी के बाद जनपद न्यायालय से बाहर निकलते मऊ सदर विधायकअब्बास अंसारी। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

Ghazipur News: व्यापारी नेता अबू फखर खान की भूमि जबरदस्ती हड़पने के मामले में मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में आरोप तय किया जाना था, लेकिन अब्बास अंसारी की ओर से डिस्चार्ज का आवेदन दिया गया। इस पर सुनवाई के लिए अगली तिथि चार नवंबर तय कर दी गई।

विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक, 12 अगस्त 2023 को व्यापारी नेता अबू फखर खान ने माफिया मुख्तार अंसारी, उसकी पत्नी आफ्शा अंसारी, बेटे व मऊ से विधायक अब्बास अंसारी, मुख्तार के साले आतिफ रजा, अनवर शहजाद और अफरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस को बताया था कि वर्ष 2012 में मुख्तार अंसारी ने लखनऊ जेल बुलाया था। वहां डरा- धमका कर होम्योपैथिक कॉलेज के सामने की भूमि को अपने नाम करा लिया। रजिस्ट्री के बाद जो रुपये दिए, उसे भी धमकाकर ब्लैंक चेक के जरिये वापस ले लिया था। इस मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बुधवार को अब्बास अंसारी तय समय पर कोर्ट पहुंच गए और मामले में डिस्चार्ज का आवेदन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed