फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mission 2024 Samajwadi party chief Akhilesh Yadav rally in ghazipur on 9 February

Mission 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 9 फरवरी को गाजीपुर आएंगे, जनसभा को करेंगे संबोधित

Mon, 06 Feb 2023 03:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 03:12 PM IST
सार

पूर्व पंचायतीराज मंत्री स्व. कैलाश यादव की मूर्ति का अनावरण करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव 9 फरवरी को गाजीपुर आएंगे। वह करीब दो घंटे जनपद में रहेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Mission 2024 Samajwadi party chief Akhilesh Yadav rally in ghazipur on 9 February
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव 9 फरवरी को गाजीपुर आएंगे। इस दौरान शहर के आदर्श बाजार स्थित लुटावन महाविद्यालय में पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद वो विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रेसवार्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रोटोकॉल आ गया है। वह हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे सकरा स्थित लुटावन महाविद्यालय के पास उतरेंगे। कॉलेज परिसर में पूर्व पंचायतीराज मंत्री स्व. कैलाश यादव की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम होगा। वह करीब दो घंटे जनपद में रहेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव की इस सभा को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी सभा से अखिलेश यादव चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि 20 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गाजीपुर से ही मिशन 2024 का बिगुल फूंका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed