फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Missing person's body found in a well

लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव

Fri, 03 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Missing person's body found in a well
कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित कुएं से दो दिन लापता एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया गया।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी श्रीकांत राम (45) की करीब दस दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। एक दिसंबर की देर शाम खेताबपुर चट्टी पर बाजार करने के लिए गए थे और देर रात तक नहीं लौटे। परिजन रिश्तेदारी एवं अन्य जगहों पर तलाश करने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सुबह जब गांव के लोग कुएं के पास से जा रहे थे तो एक व्यक्ति का शव दिखाई पड़ा। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला। शव श्रीकांत राम का था। शव देख परिजन बिलखने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीकांत खेती करके परिजनों का जीवन यापन करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। उसकी पत्नी संपतिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल ने बताया कि शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed