फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   misdeed case Two accused arrested in ghazipur fleeing after firing at police one of criminals injured

Ghazipur Encounter: दुष्कर्म...12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे; बदमाश घायल

Sun, 18 Jan 2026 01:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 01:11 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
misdeed case Two accused arrested in ghazipur fleeing after firing at police one of criminals injured
आरोपी को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Encounter News: गाजीपुर के सादात पुलिस टीम शनिवार की रात सवास मोड़ के पास से 12 घंटे के अंदर दो दुष्कर्म आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के पास से दो तमंचा, दों खोखा कारतूस और तीन कारतूस बरामद हुआ। 

विज्ञापन


सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोपी सादात स्टेशन के पास खंढहर में हैं और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी मिलने पर सक्रिय सादात पुलिस टीम दो दुष्कर्म आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। सवास मोड़ के पास दो आरोपियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर झोंका। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सादात भर्ती कराया गया। 

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सादात के कस्बा वार्ड नंबर नौ निवासी राहुल भरद्वाज और मरदापुर निवासी अरुण यादव बताया। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सादात थाने में विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed