फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Miscreants open fire furniture businessman shots fired twice goods vandalized after shutter was closed

UP: बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसायी पर चलाई गोली, 30 मिनट के अंतराल पर दो बार फायरिंग; शटर बंद होने पर सामान तोड़ा

Wed, 19 Aug 2026 09:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 19 Aug 2026 09:52 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसायी को निशाना बनाकर गोली चला दी। करीब 30 मिनट के अंतराल पर बदमाशों ने दो बार फायरिंग की। दूसरी बार दुकान का शटर बंद मिलने पर बदमाशों ने सामान तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Miscreants open fire furniture businessman shots fired twice goods vandalized after shutter was closed
माैके से बरामद खोखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत बहादुरगंज बस स्टैंड के पास बीती रात दो बाइकों पर सवार आठ हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फर्नीचर व्यवसायी पर फायर झोंक दिया। सीओ के नेतृत्व में छानबीन कर रही पुलिस टीम के सामने में भी हौसला बुलंद हमलावर फायर झोंकते मऊ के तरफ भाग निकले। मात्र 30 मिनट के अंतराल पर दो बार हुई फायरिंग की वारदात से व्यापारियों में दहशत बना हुआ है। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन




कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बहादुरगंज निवासी सुजीत शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि रात करीब 10 बजे वह फर्नीचर की दुकान बंद कर प्लास्टिक डाल रहा थे। इसी दौरान दो बाइक पर करीब सात से आठ की संख्या पहुंचे हमलावरों ने बेंच पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। इधर, जान बचाते हुए सुजीत शर्मा दुकान के अंदर पहुंचकर शटर बंद कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने कई बार फायरिंग की। शटर बंद होने से बदमाशों ने दुकान के पास रखा सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रामलीला मैदान के पास भूमि लिया गया है, जिस पर मकान बना है। नाली को लेकर शिवानंद यादव से विवाद था। उसके द्वारा मारपीट गाली गलौज की गई थी। एक वर्ष पूर्व भी आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी थी। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रामलीला मैदान निवासी शिवानंद यादव के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आठ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ में जुटी पुलिस
कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि फायरिंग के मुख्य आरोपी शिवानंद यादव और अन्य अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल मुख्य आरोपी के परिजनों, रिश्तेदारों, साथियों सहित आठ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमलावरों का वीडियो वायरल होने का आरोप
बहादुरगंज नगर पंचायत के बस स्टैंड पर हमलावरों द्वारा फायरिंग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम अभी मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने फिर फायरिंग की गई। साथ ही हमलावर फायरिंग करते हुए मऊ की तरफ भाग निकले। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों का कहना है कि आए दिन हमलावरों द्वारा तमंचा लहराने और मारपीट का वीडियो वायरल होता है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed