फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mischievous elements uprooted interlocking road, anger among villagers

Ghazipur News: शरारती तत्वों ने उखाड़ दी इंटरलॉकिंग सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements uprooted interlocking road, anger among villagers
मरदह। स्थानीय गांव के वार्ड नंबर नौ के जगदीश सिंह के घर से श्यामल सिंह के घर तक तीन महीने पहले बीते वर्ष के दिसंबर में 90 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ था। शरारती तत्वों ने 10 मीटर तक इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ दिया। इससे छात्र-छात्राओं सहित राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। एक माह पूर्व मामले की जानकारी मुहल्लेवालों ने ग्राम प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी को दी। लेकिन, एक माह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। दिसंबर में मरदह ग्राम पंचायत मद से लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण कराया गया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने नवनिर्मित सड़क को फावड़ा से खोद दिया। इससे सैकड़ों सीमेंट्स ईंट इधर-उधर, सड़क पर फैली हुई है। यह मार्ग काफी संकरा है, उस पर से इंटरलॉकिंग उखाड़ दिए जाने के कारण मार्ग पर गड्ढा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। एक तरफ लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। इसको लेकर प्रत्येक सड़क को मरम्मत करके बूथ तक जाने के लिए रास्ता सुगम बनाया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ज्योत्सना पटवा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश खरवार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर विधिक कार्यवाई होगी। सहायक विकास अधिकारी आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। आम आदमी किसी भी मार्ग पर तोड़फोड़ नहीं कर सकता है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed