फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minor from Bihar found near bus stand

Ghazipur News: बस स्टैंड के पास मिली बिहार की नाबालिग

Fri, 22 Dec 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Minor from Bihar found near bus stand
जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मोहल्ला स्थित बस स्टैंड के पास टिनशेड के नीचे एक नाबालिग शुक्रवार को मिली। नाबालिग को पुलिस कोतवाली में लेकर आई। पूछताछ के बाद मेडिकल कराकर उसको सीडब्ल्यूसी न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी बीच बस स्टैंड के पास एक नाबालिग टिनशेड के नीचे बैठी दिखाई दी। इस पर पुलिस ने बालिका से पूछताछ की। वह अपना नाम‚ पता‚ मोबाइल नंबर आदि कुछ नहीं बता पा रही थी। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपनी उम्र 17 और बिहार का निवासी होना बताया, लेकिन बालिका अपना पता नहीं बता पाई। जिस पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर जिला मुख्यालय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि एक नाबालिग मिली है, जिसे सीडब्ल्यूसी न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed