फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   minor boy drowned in Magai river during bath in ghazipur local people started searching no clue found

गाजीपुरः स्नान के दौरान मगई नदी में डूबा किशोर, स्थानीय लोग तलाश में जुटे, नहीं मिला कोई सुराग

Sun, 05 Sep 2021 11:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 11:40 PM IST
सार

 नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चल गया और डूब गया। इधर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंच और किशोर की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
minor boy drowned in Magai river during bath in ghazipur  local people started searching no clue found
स्नान के दौरान मगई नदी में डूबा किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरीपुल के पास रविवार को मगई नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से जाल के सहारे किशोर की तलाश में जुटी, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार के सदस्य नदी के किनारे पुत्र के मिलने की आस में भटकते रहे। जानूपुर गांव निवासी फूलबदन बिंद (13) सुबह घर से बौरी गांव के पास मगई नदी में नहाने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन


नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चल गया और डूब गया। इधर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंच और किशोर की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची नोनहरा पुलिस ने मुख्यालय से गोताखोर बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कराई। नदी में जाल भी डाला गया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


किशोर के डूबने की जानकारी होते ही पिता महेंद्र बिंद ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घर पर महिलाओं के रोने-बिलखने से गांव में मातम छाया रहा। ग्रामीण परिजनों को शांत कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से झूल कर विवाहिता ने दी जान

 शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता ने साड़ी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।    करंडा थाना क्षेत्र के बाजेपाह गांव निवासी पिंकी (26) का विवाह चार वर्ष पूर्व बरहट गांव निवासी उपेंद्र कुमार से हुआ था।

पति उपेंद्र प्रयागराज में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। कुछ दिन पूर्व ही वह प्रयागराज से घर आया  था। देर शाम पति-पत्नी की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। पति के बाहर चले जाने पर विवाहिता पिंकी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रोशनदान से साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतरवाया। घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता रामसुध राम ने विवाहिता के पति उपेंद्र कुमार, ससुर सरजू राम, सास आशा देवी, जेठ सत्येंद्र कुमार और जेठानी माधुरी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

करंट लगने से बालक की मौत

नोनहरा थाना क्षेत्र के सराय बहादुर गांव में रविवार को करंट लगने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रवि किशन यादव (10) सिवान के तरफ गया था। इसी दौरान विद्युत तार अचानक टूटकर उसके ऊपर आ गिर गया। करंट लगने से बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन बालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed