{"_id":"60e0a0dc8ebc3ebb491ff972","slug":"millions-spent-yet-dirty-water-on-the-roads-ghazipur-news-vns598465164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों खर्च, फिर भी सड़कों पर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों खर्च, फिर भी सड़कों पर गंदा पानी
विज्ञापन
जमानिया। एक घंटे की बारिश में नगर के सभी नाले उफान मार रहे हैं। कस्बा बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। नगर पालिका क्षेत्र में कमोवेश सभी सड़कों का यही हाल है। पालिका की नालों और नालियों की सफाई महज कागजों तक रह गई। जिसमें इस मद पर 21 लाख रुपये खर्च करना दिखाया गया है।
नगर के 25 वार्डों की साफ-सफाई के लिए पालिका में कुल 92 सफाई कर्मी तैनात हैं जिसमें से 21 सरकारी तथा 49 संविदा कर्मी हैं। आउटसोर्सिंग से भी 22 सफाई कर्मियों को रखा गया है। नगर में एक बड़ा नाला एवं 28 मध्यम नाले हैं। नालों की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। इसकी सफाई के लिए सफाई कर्मियों पर मोटी रकम खर्च होती है। लेकिन बारिश के समय नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। सफाई और जलजमाव का आलम यह है कि पालिका गेट पर ही बारिश के समय पानी लग जाता है। इतना ही नहीं डाकखाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल, तहसील परिसर, विकासखंड सहित राजपुर, हरपुर मुहल्ला, स्टेशन बाजार में बने नाले एवं सड़कों पर जलजमाव पालिका के दावों की पोल खोल रहे हैं। नगर पालिका अभी भी 21 लाख रुपये की बंदरबांट में लगा है। नगर पालिका द्वारा देवीदयाल मार्ग में नाला का निर्माण कराया गया है लेकिन पालिका परिषद के जिम्मेदारों ने उस नाले की निकासी के बारे में सोचा ही नहीं। यही कारण है कि नगर में जहां-तहां नालियां तो बनी है लेकिन उन नालियों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर कहना है कि नियमित रूप से नगर में साफ-सफाई कराई जा रही है।