फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Millions of cash stolen from two houses

दो मकानों से नकदी सहित लाखों की चोरी

Mon, 07 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 07 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Millions of cash stolen from two houses
शहर और मरदह क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने दो मकानों को खंगाल डाला। इस दौरान 45 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाना में दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के विवेकानंद कोलानी निवासी प्रमोद गुप्ता मकान में ताला बंद कर दोहरीघाट अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को चले गए। सोमवार की सुबह जब घर लौटे तो टूटा ताला देख उनके
विज्ञापन


होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सामानों की पड़ताल किया तो पता चला करीब तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग
विज्ञापन
विज्ञापन


गई। मरदह संवाददाता के अनुसार मलिकनाथपुर निवासी यूनियन बैंक के कर्मचारी रामसरिख राम रोज की तरह बीती रात भी खाना खाने के बाद परिवार के साथ कमरे में सो गए। देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से की खिड़की

उखाड़कर कमरे में घुस गए। इसके बाद बक्सा और अटैची उठा ले गए। गांव के सीवान में बक्सा और अटैची तोड़कर उसमें रखा 45 हजार नकदी सहित हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिया। सुबह गांव के लोगों ने सीवान


में तोड़कर फेंकी गई अटैची और बक्सा देखा। रामसरिख कमरे में गए तो देखा कि खिड़की उखड़ी हुई थी और अटैची बक्सा गायब था। सीवान में पहुंचा तो देखा कि फेंकी गई अटैची और बक्सा उसी का था। पीड़ितों ने थाना में चोरी की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से बातचीत कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed