फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Millions of breaking the window of a house burglary

मकान की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 08 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Millions of breaking the window of a house burglary
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में बुधवार की रात चोरों ने खिड़की की जाली उखाड़कर एक मकान को खंगाल दिया। इस दौरान चोर 20 हजार नकदी सहित चार लाख के जेवरात और कीमती साड़ियां उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में चोरी
विज्ञापन


की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुर्था गांव निवासी मथुरा सिंह का परिवार रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद कमरे में सो गया। मकान के एक कमरे में ताला बंद था। देर रात चोर मकान के पीछे कमरे में लगी खिड़की की जाली
विज्ञापन


तोड़कर कमरे में घुस गए और अंदर रखा तीन बक्सा उठा ले गए। मकान से कुछ दूरी पर खेत में बक्सा तोड़कर चोरों ने उसमें रखा 20 हजार नकद और करीब चार लाख के जेवरात और कीमती साड़ियां निकालकर फरार हो गए। सुबह जब
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिलाएं खेत की तरफ गईं तो टूटा बक्सा देखा। जानकारी होते ही मथुरा सिंह ने कमरा का दरवाजा खोला तो देखा कि खिड़की टूटी हुई थी और तीन बक्से गायब थे। वह उस स्थान पर पहुंचा जहां बक्सा फेंका गया था और अपना


बक्सा पहचान लिया। उसने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा ने पीड़ित से बातचीत करते हुए मामला की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed