फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   milkman murdered by beating her with a stick in broad daylight, family members accused Pattidars of murder

पुरानी रंजिश ने ली जान: दिनदहाड़े डंडे से पीटकर दुधिया की हत्या,परिजनों ने पट्टीदारों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 12 Oct 2023 11:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

करंडा थाना क्षेत्र के बक्शा मैनपुर निवासी सिंहासन यादव (32) का पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। एक दिन पहले भी खेत में पाइप से पानी ले जाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
milkman murdered by beating her with a stick in broad daylight, family members accused Pattidars of murder
पुरानी रंजिश ने ली जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज के पास गुरुवार को दिनदहाड़े डंडे से वार कर दुधिया की हत्या कर दी गई। परिजनों ने पट्टीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही मौके पर ही शव रखकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर परिवार के लोगों का कहना है हत्यारोपियों के खिलाफ पूर्व में भी करंडा थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन, कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष: आईआईटी बीएचयू की टीम बनी चैंपियन; नौ स्वर्ण, दो रजत और 11 कांस्य पर किया कब्जा
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के बक्शा मैनपुर निवासी सिंहासन यादव (32) का पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। एक दिन पहले भी खेत में पाइप से पानी ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। मामला थाने तक भी पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने घटना को लेकर इतनी गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, रोज की तरह सिंहासन यादव बाइक से दूध बेचने गांव से गाजीपुर आए थे। दूध बेचने के बाद वापस घर जा रहे थे। आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज के पास पहले से घात लगाए पट्टीदारों ने डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे गिरकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए और शव को वहीं रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग हैं कि नामजद हत्यारोपी पट्टीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। वहीं, सूचना पर सीओ सिटी गौरव कुमार भी पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed