फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   milk offered to the snake god

नाग देवता को लावा-दूध चढ़ाया

Mon, 08 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
milk offered to the snake god
नाग देवता को लावा-दूध चढ़ाया
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह घरों की साफ-सफाई कर लोगों ने नाग देवता को दूध और लावा चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए और लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। एक तरफ जहां युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया, वहीं विभिन्न अखाड़ों में पहलवानों ने दांव लगाया। कही-कहीं कबड्डी के खेल का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह लोगों ने घरों के कोने-कोने की साफ-सफाई कर दूध और लावा चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद अखाड़ों में जाकर कुश्ती का आनंद लिया। शहर के रौजा स्थित गुरुबाग, चीतनाथ स्थित बौड़हिया मठ और जमलापुर स्थित छतरी पर तथा महाराजगंज में कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखाड़ा में छोटे-बड़े पहलवानों ने दाव लगाकर एक-दूसरे को पटकनी दी। आयोजकों की तरफ से सफल होने वाले पहलवानों को गमछा, टी-शर्ट सहित नगद पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की गई। पेड़ों पर पड़े झूले का युवतियों एवं महिलाओं ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

 
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व क्षेत्र में धूम रही। क्षेत्र के विश्वंभरपुर ग्राम में स्थित तक्षक बाबा के मंदिर तथा अमवा की सती माई दरबार में दर्शन-पूजन तथा लावा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा  रहा। असावर (भदेसरी) में मेले एवं कुश्ती-दंगल का आयोजन किया, जबकि विभिन्न  गांवों में छोटे-बड़े पहलवानों ने अपने अखाड़ों की पूजा कर कुश्ती का  अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहमर संवाददाता के अनुसार गहमर स्थित बक्स बाबा के धाम पर  नागपंचमी की पूजा संपन्न हुई। इस मौके पर बक्स बाबा के धाम पर सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। दुग्ध स्नान एवं हवन-पूजन के बाद भक्तों में प्रसाद के रूप में धान-लावा का वितरण किया गया। देवकली संवाददाता के अनुसार स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों में नागपंचमी का पर्व मनाया गया। धुर्वार्जुन, कोलवर, सोन्हुली, महमूदपुर महोलिया, रसूलपुर पौटा, हथिनी, बड़हरा, देवकली आदि गांव में कुश्ती का आयोजन किया। महिलाओं एवं युवतियों ने झूला झूलकर एवं कजरी गाकर पर्व के प्रति उत्साह जाहिर किया।

जमानिया एवं मतसा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसी तरह खानपुर, सैदपुर, सादात, भीमापार, औड़िहार, नंदगंज, सहेड़ी, करंडा, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, भांवरकोल, सिधागरघाट,कासिमाबाद, बहादुरगंज, दिलदारनगर, भदौरा, सुहवल, दुल्लहपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, जखनिया, कठवामोड़, दुबिहा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी पर्व की धूम रही। एक तरफ जहां जगह-जगह कुश्ती और कबड्डी का आयोजन हुआ, वहीं पेड़ों की डालियों पर लगे झूले का महिलाओं और युवतियों ने आनंद उठाया।

बक्स बाबा धाम पर उमड़े श्रद्धालु : गहमर। बक्स बाबा के दरबार में नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। ऐसी मान्यता है कि जब तक बक्स बाबा की पूजा होकर लावा-धान घरों में बिखेरा नहीं जाता है, तब तक घरों में चूल्हा नहीं जलता। इसके साथ ही किसान न हल चलाता है और न ही मजदूर फावड़ा उठाता है। इस प्रसाद को प्राप्त करने के लिए जिले के अलावा चंदौली, वाराणसी एवं बिहार से बड़ी संख्या में भक्त नागपंचमी के दिन बक्स बाबा के धाम पर आते हैं।


नागपंचमी पर नाग देवता का दर्शन करने के लिए दर्जनों सपेरे शहर और गांवों रहे। सपेरों ने नाग देवता का लोगों को दर्शन कराया। लोगों ने सपेरों को पैस के साथ ही कपड़ा, अनाज आदि दान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed