फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mid-Day-mile on becoming the satyagraha

मिड-डे-मील न बनने पर किया सत्याग्रह

Thu, 06 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Mid-Day-mile on becoming the satyagraha
प्राथमिक विद्यालय नवापुरा में कई माह से मध्यान्ह भोजन न बनने से नाराज पूर्व सभासद संजय चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को विद्यालय गेट पर सत्याग्रह किया। काफी देर बाद भी मौके पर किसी सक्षम अधिकारी के न
विज्ञापन


पहुंचने पर यह कहकर सत्याग्रह समाप्त कर कर दिया कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपेंगे।
सत्याग्रह के दौरान पूर्व सभासद ने कहा कि इस विद्यालय में महीनों से मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है, जिससे बच्चों

को निराशा हो रही है। बच्चों को भूखे पेट घर लौटना पड़ रहा है। कहा कि मिड-डे-मील न बनने के संबंध में हेड मास्टर ने बताया कि खाते में पैसा न आने से भोजन नहीं बन पा रहा है। काफी देर बाद भी मौके पर किसी सक्षम अधिकारी
विज्ञापन


के न पहुंचने पर पूर्व सभासद ने विद्यालय शिक्षकों से यह कहते हुए सत्याग्रह समाप्त किया कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मामला से अवगत कराते हुए संबंधित खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। सत्याग्रह करने वालों में सतीश गुप्ता, कोमल, मंगरू, संतोष गुप्ता, राजेश पांडेय, शिवम, दुर्गा, अनुज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed