फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Message of environmental protection given through debate competition and drama

Ghazipur News: वाद विवाद प्रतियोगिता और नाटक मंचन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through debate competition and drama
सादात। जखनिया ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरा में आयोजित समर कैंप के 14वें दिन मंगलवार को बच्चों को विभिन्न विकास कौशलों की जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण और स्वच्छता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नाटक का मंचन कराया गया।
विज्ञापन

बच्चों को योग और व्यायाम का अभ्यास भी कराया गया। इसके अलावा बच्चों को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं अनुदेशक वंदना यादव और तन्नू यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सबसे पहले बच्चों को योग और व्यायाम का अभ्यास कराया गया। प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ राम ने बताया कि बच्चों को कबड्डी, वॉलीबाॅल खिलाया गया। इसके अतिरिक्त केक, टोमैटो सूप, ढोकला के आइटम बनाने सिखाए गए। बच्चों ने पेंटिंग और चित्रकला बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंप के आयोजन से बच्चों को रोज नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है। बच्चे भी सभी गतिविधियों में रुचि के साथ भाग ले रहे हैं।
बच्चों को इससे पूर्व कार्टून बनाना, कलर बनाना, लूडो, खोखो, रस्साकशी, कैरम का खेल सिखाया जा चुका है। बच्चे रंगोली, मिट्टी कला, हारबेरियम बनाने और प्रार्थना लेखन का भी अभ्यास कर चुके हैं। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए मदरा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि अखिलानंद सिंह ने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। समर कैंप 10 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed