{"_id":"57a19c56caf88b823e8919d28e7a52a3","slug":"memorandum-submitted-bogus-case-against-entrapment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मामले में फंसाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मामले में फंसाने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी मुकेश राय को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की तथा पत्रक सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि क्षेत्रीय पुलिस सपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर रही है। थाना पुलिस ने राजनीतिक दबाव में चुनाव प्रभावित करने की नीयत से मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कनौजिया की तहरीर पर ब्लाक
प्रमुख पद के प्रत्याशी मुकेश राय को फर्जी मामले में फंसाए जाने की कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है। ज्ञापन में कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए रेवतीपुर, सुहवल और नगसर के वर्तमान थानाध्यक्ष को वहां से स्थानांतरित किया जाना
विज्ञापन
अत्यंत आवश्यक है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि सत्ताधारी दल सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहा है। उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उधर, बीडीसी सदस्य के अपहरण के प्रयास, मारपीट और दलित उत्पीड़न के आरोप
में गिरफ्तार ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सहित सात लोगों को दूसरे दिन सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।