फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Memorandum submitted against the privatization of government undertakings

सरकारी उपक्रमों के निजीकरण किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

Sun, 13 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against the privatization of government undertakings
मुहम्मदाबाद। क्षेत्रीय महिलाओं ने रविवार को पूर्व प्रमुख चंदा यादव के नेतृत्व में रेलवे, बैंक, बीमा, तेल क्षेत्र सहित 348 सरकारी उपक्रमों के निजीकरण किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन यूसुफ़पुर रेलवे स्टेशन पर जाकर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इस अवसर पर श्रीमती यादव ने कहा कि रेलवे गरीबों की सवारी है जो जान से भी ज्यादा प्यारी है। सरकार से सवाल किया कि आज रेलवे बेच दिया जाएगा तो आम जनता यात्रा कैसे करेगी। निजी ट्रेनों में जो टिकट की कीमत होगी क्या वह आम आदमी के वश की बात होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार नई नौकरी नहीं दे पा रही है। पुराने पचास वर्ष के ऊपर के कर्मचारियों को जबरदस्ती निकाल रही है। युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। इस व्यवस्था से आरक्षण अपने आप समाप्त हो रहा है, इसलिए महिलाएं अपनी अगली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए संघर्ष कर रही हैं। महिला संघ की महासचिव ऊषा यादव ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार रेलवे, बैंक, बीमा, तेल क्षेत्र सहित सैकड़ों सरकारी उपक्रमों को कम दाम पर पूंजीपतियों को बिक्री करने जा रही है वह भविष्य के लिए घातक एवं भयभीत करने वाला है। पत्रक प्राप्त कर स्टेशन अधीक्षक ने इसे प्रधानमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में सोनू देवी, आसमाबेगम, देवंती, कमली, ऊषा देवी, निर्मला, आरती, सुगंती कुशवाहा, मगरी राजभर, किरण निषाद, परवीन, राधिका प्रजापति, रीता पांडेय, गीता बिंद, शिवकुमारी, प्रेमशीला, अतवारी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed