फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Melting continues due to strong westerly wind

12 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा, गलन बरकरार

Fri, 28 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Melting continues due to strong westerly wind
तेज पछुआ हवा के चलते गलन भरी ठंड बरकरार है। कई दिनों के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे धूप हुई। लोग राहत के लिए धूप में गए लेकिन ठंड के चलते धूप भी बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीजी कालेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन ठंड बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा औसत 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की उम्मीद है। साथ ही दिन में धूप खिली रहेगी और हवा थोड़ी तेज चलने से ठंड रहेगी। जो 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे रबी की फसलों जैसे गेहूं, सरसों को नुकसान नहीं है। अगर हवा की गति 18 से 20 किलोमीटर हो जाती तब फसल के गिरने की संभावना बढ़ेगी। जिससे फसलों का उत्पादन गिर जाता है। हवा तेज होने से किसानों को कृषि कार्य जैसे छिड़काव, बुरकाव करने में परेशानी होती है। किसान छिडकाव तथा बुरकाव हवा की दिशा की ओर ही करें। उसके विपरीत नहीं करें और गाय, बकरी पालन, मुर्गी पालन व अन्य पशुओं का उचित अनुकूल आवास का प्रबंध करें ताकि सुबह शाम पशुओं को ठंड से बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed