फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

गांव को कोविड मुक्त करने की जिम्मेदारी प्रधानों पर

Mon, 31 May 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
meeting
मुहम्मदाबाद। स्थानीय खंड विकास कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें गांव को कोविड मुक्त करने के संबंध में विचार किया गया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि गांव को कोविड मुक्त करने की जिम्मेदारी आप के कंधों पर है। गांव में साफ-सफाई और दवाओं का छिड़काव कराएं। अधिकारी द्वय ने कहा कि गांव में लगने वाले स्वास्थ्य विभाग के कैंप में अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग और वैक्सीनेशन कराएं। जिस भी व्यक्ति को सर्दी-बुखार के लक्षण मिले उसे मुफ्त दवा की किट उपलब्ध कराएं जाए। कहा कि जिस व्यक्ति को वैक्सीन के प्रति आशंका हो उसे वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करें। बैठक में विनय कुमार राय, अश्विनी राय, शशिकांत शर्मा भुवर, बृजलाल यादव, मनीष जायसवाल, शैलेश प्रधान, रामनारायण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed