{"_id":"6ac92b2335bd229c55075d25","slug":"medical-officer-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161864-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डंपर की टक्कर से चिकित्सा अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डंपर की टक्कर से चिकित्सा अधिकारी की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत की खबर में... चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार यादव-फाइल फोटो-स्
गाजीपुर। बेटे का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार यादव की बृहस्पतिवार की रात कैथी टोल प्लाजा के पास डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उनके पुत्र हिमांशु उर्फ विशाल भी घायल हो गए।
जन्मदिन की खुशियां मनाकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
बरवां कलां निवासी डॉ. दिनेश कुमार यादव (53) जौनपुर जिले के बजरंग नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह परिवार के साथ वाराणसी में रहते थे। उनका पुत्र हिमांशु विदेश में पढ़ाई करता है। जन्मदिन मनाने के लिए वह घर आया था।
हिमांशु ने बताया कि जन्मदिन मनाने के लिए वह पिता के साथ मेहनाजपुर गए थे। वहां से दोनों बाइक से वाराणसी स्थित अपने आवास लौट रहे थे।
इसी दौरान कैथी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. दिनेश यादव अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डॉ. आनंद यादव, परशुराम, अक्षय यादव, घनश्याम यादव, अजीत यादव, प्रदीप यादव, शुभम सिंह, शिवबदन कुशवाहा, भरत सिंह, दीपक यादव, सूरज और त्रिपुरारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डंपर चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।