फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maternal in-laws made distance from the murdered mother

हत्यारोपी मां से मायके-ससुराल ने बनाई दूरी

Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Maternal in-laws made distance from the murdered mother
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय में दो दिन पूर्व पारिवारिक कलह के चलते अपने तीन मासूम बच्चों को चाय में जहर देकर हत्या करने वाली मां को पुलिस ने बुधवार को उसके मायके से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इधर मंगलवार की देर रात तीनों मासूमों का अंतिम संस्कार मेदनीपुर स्थित महाश्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का कलेजा फट पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 15 अगस्त की सुबह पारिवारिक कलह के चलते आरोपी मां सुनीता देवी ने चाय में मासूमों को जहर दे दी थी। इससे उसके बड़े पुत्र हिमांशु उर्फ बब्बी, पुत्र प्रियांशु और पुत्री सुप्रिया उर्फ दिव्यांशु की मौत हो गई थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई थी। इधर आरोपी को उसके मायके ढढनी भानमल राय से गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया। जहां आरोप की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने हत्यारोपी मां को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

अपने तीन मासूमों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला चुकी हत्यारोपी मां के जेल जाते समय उसके मायके और ससुराल वालों ने उससे दूरी बनाए रखा। यहां तक कि उसके चौथे और एकमात्र जीवित तीन वर्षीय मासूम शेरू को भी लोगों ने उससे दूर रखा था। इधर आरोपी मां जेल जाते समय अपने चारों तरफ पुलिस का पहरा देख विचलित नजर आई। वह चारों तरफ उदास चेहरे लिए सबको देख रही थी। आरोपी सुनीता मासूमों की याद आते ही फफक कर रो पड़ी। वह पुलिस से बोली मैं अपने बच्चों को अस्पताल में जाकर देखना चाहती हूं कि उनकी तबियत ठीक है या नहीं, कह दोबारा फफफ कर रोने लगी। वहीं घटना के तीसरे दिन ससुराल से लेकर मायके तक लोग मासूमों के मौत के गम में बदहवास थे। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि हत्यारोपी मां को उसके मायके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed