फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mason's body found in suspicious condition

संदिग्ध अवस्था में मिला राजमिस्त्री का शव

Fri, 13 May 2022 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mason's body found in suspicious condition
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कालेज से पहले खेत में शुक्रवार की दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बंका खास निवासी कन्हैया राजभर (48) राजमिस्त्री का काम करता था। सुबह घर में पत्नी उषा देवी पूजा करा रही थी। पत्नी से काम पर जाने की बात कहकर सुबह आठ बजे कन्हैया घर से निकल गया। दोपहर दो बजे गांव के एक युवक बताया कि गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज से थोड़ा आगे खेत में कन्हैया का शव पड़ा है। जानकारी के बाद परिजन घटना स्थल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले पर एवं पैरों पर चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत होता है कि किसी ने मारपीट कर पति की जान ली है। मृतक के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मौत की खबर पाकर मां शनिचरी देवी और पत्नी उषा देवी के बिलखने से गांव में सन्नाटा फैला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गले पर चोट के निशान थे। साथ ही उसके पैर और पूरे शरीर पर फफोले पड़े थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई है पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed