फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Masked miscreants abused the worker, injured

नकाबपोश बदमाशों ने मजदूर को मारी गाली, घायल

Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants abused the worker, injured
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के डुहियां चकियां मोड़ पर मंगलवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे मजदूर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान घायल मजदूर किसी तरह साइकिल चलाकर घर पहुंचा व गिरकर अचेत हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घायल के भाई श्री कांत चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गरुआमकसूदपुर गांव निवासी सनोज चौधरी (18) मेदनीपुर गांव में सीसी रोड की ढलाई करके रात करीब साढ़े 11 बजे साइकिल से घर जा रहा था। जैसे पास डुहियां चकियां गांव के पास पहुंचा बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और घेर लिया। यह देख मजदूर शोर मचाने लगा। इस पर बदमाशों ने मजदूर को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली मुख एवं जबड़े को चिरती हुई बाएं हिस्से से बाहर निकल गई। घायल मजदूर गिरकर सड़क पर छटपटाने लगा। वहीं बाइक सवार बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। इधर, घायल किसी तरह उठकर साइकिल घर पहुंचा व दरवाजे पर जाकर अचेत हो गया। किसी के गिरने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को वाहन से उपचार के जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के नौ घंटे बाद पहुंची पुलिस
सुहवल। वारदात के करीब नौ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर क्षेत्रीय लोगों एवं पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। घटना के दूसरे दिन सुबह नौ बजे प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गिरी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छानबीन में जुट गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब एक बजे जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्ण घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण के बाद आस-पास के लोगों से वारदात की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का नहीं उठता है फोन...
सुहवल। जमानिया सीओ के द्वारा घायल के भाई से पूछताछ की गई तो उसने सुहवल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फोन करने के बाद भी न तो फोन उठा और न ही कोई आया। सीओ ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि घायल मजदूर के दोस्तों सहित संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। साथ ही उन्होंने घायल के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल कर छानबीन करने का निर्देश दिया।

गोली से घायल मजदूर का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, घायल के भाई श्रीकांत चौधरी की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। - हितेंद्र कृष्ण, सीओ जमानिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed