फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Martyr Harendra Yadav's 6th death anniversary celebrated

शहीद हरेंद्र यादव की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि

Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Martyr Harendra Yadav's 6th death anniversary celebrated
मरदह क्षेत्र के देऊपुर गाई गांव स्थित शहीद पार्क में शहीद जवान हरेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर श्रद? - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। क्षेत्र के देऊपुर गाई गांव स्थित शहीद पार्क में जम्मू कश्मीर के उरी आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान हरेंद्र यादव की छठवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बलिदानी हरेंद्र यादव की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शहीद हरेंद्र यादव के द्वारा राष्ट्रहित में किए गए बलिदान की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित में शहादत से बड़ा कोई कार्य नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हरेंद्र यादव ने सेना में नौकरी के दौरान देश की हिफाजत में अपना प्राण न्योछावर किया है। यह राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किया गया बलिदान, देश सदियों तक याद रखेगा। ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ राधेश्याम यादव ने कहा कि शहीद हरेंद्र यादव से सदैव नौजवानों को राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। ऐसे माता-पिता धन्य हैं, जिनके पुत्र राष्ट्र के लिए बलिदान देने जैसा गौरवमयी कार्य करने का अवसर प्राप्त करते हैं। पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव ने कहा कि मां भारती के सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की वजह से देश के सीमाएं एवं यहां के लोग सुरक्षित है। किसी भी रूप में देश सेवा में अपने बलिदान को देने वाले जवानों की शहादत जाया नहीं जाती है। देश पर मर मिटने वाले जवान पूरे देश के गौरव और सपूत है वह किसी जाति धर्म के नहीं है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री बिरहा गायक विजय लाल यादव, महेंद्र चौहान, जयप्रकाश यादव, संजय यादव, भगवान यादव, रामकरन यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान माया यादव और संचालन संदीप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed