{"_id":"655ba1bc8b775b44e601faaa","slug":"married-womans-death-suspicious-case-filed-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-6727-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, मुकदमा
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद नई बस्ती में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार के कैमूर छावनी वार्ड नंबर आठ निवासी आसिर राईनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री राबिया (30) की शादी राजू राइनी से चार वर्ष पूर्व किया था। आए दिन पति और ससुराल के लोग पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीते 19 नवंबर की देर रात सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। सुबह जब पुत्री के घर पहुंचा तो वह मृत पड़ी थी और गले में रस्सी के निशान थे। दमाद और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर पुत्री की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
0000000
ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्धा की मौत
गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी गांव निवासी बेहली देवी 65 रविवार की देर शाम खेत से घर जा रही थीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी कुचलकर मौत हो गई। मृतका की पुत्री ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी। संवाद
0000
बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर मुख्य मार्ग पर बलिया जनपद के रेवतीपुर थाना के कवलेन पांडेय टोला निवासी बाइक सवार रविंद्र शर्मा (करीब 45) की रविवार को गिरकर मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद