फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman's dead body found hanging

Ghazipur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 24 Jun 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में शुक्रवार की रात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। महिला के पिता ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ससुरालियों के मुताबिक अमृता देवी (30) रात में अपने दोनों बच्चों को घर से बाहर निकालकर फंदे पर झूलकर जान दे दी। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में आपसी कलह के कारण विवाहित की मौत हुई है। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है। इधर चंदौली जनपद के कंजहरा निवासी मृतका के पिता राममूरत यादव ने आरोप लगाया है कि पुत्री को जान से मारकर फंदे पर लटका दिया गया। बताया कि उसके चेहरे और हाथ पर काले हाथ पड़े थे। उसे मारने पीटने के बाद हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed