फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman's dead body found hanging, feet touching the ground

Ghazipur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, जमीन को छू रहा था पैर

Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging, feet touching the ground
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव में विवाहिता का शव घर के कमरे में लगी कुंडी से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ शनिवार को मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके पक्ष को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो वर्ष अलीपुर मदरा गांव में संदीप कश्यप के साथ मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के मडुसरा बुजुर्ग निवासी शिव प्रकाश कश्यप की पुत्री सोनी कश्यप (30) के साथ शादी हुई थी। मृतका के भाई निरंजन कश्यप ने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक एक लाख नकद तिलक, सोने की सिकड़ी, अंगूठी अन्य सामान दहेज में देकर सोनी को विदा किया गया। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सोनी जब मायके लौटी तो परिजनों को बताई कि उसके संग मारपीट की जा रही है। दहेज में दो लाख रुपये, मोटरसाइकिल, फ्रिज की मांग की जा रही है। ऐसा नहीं करने पर छोड़ने की धमकी दी जा रही है। रिश्तेदारों से पंचायत होने के बाद सोनी को फिर से सुसराल भेजा गया। इसके बाद उसकी मौत की खबर प्रकाश में आई। मृतका के भाई निरंजन कश्यप ने बताया कि शव का पैर फर्श से स्पर्श कर रहा था। भाई ने पति संदीप कश्यप, ससुर किशुन कश्यप, सास बसंती, ननद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर भुड़कुड़ा कोतवाली में दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से जांच की गई। साथ में फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाल तारावती ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed