फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman hanged herself

विवाहिता ने फंदे पर लटकर दी जान

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself
रेवतीपुर। बहोरीराय पट्टी में रविवार की शाम एक विवाहिता ने कमरे की छते में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन

नगसर थानाक्षेत्र के अवती गांव की रहने वाली प्रीति चतुर्वेदी (26) का विवाह गत 29 मई को बहोरीराय पट्टी निवासी अविनाश चतुर्वेदी से हुई थी। शाम को पति कहीं गया था। इधर विवाहिता अपने कमरे में थी। शाम पांच बजे जब पति घर पहुंचा तो पत्नी को कमरे से बाहर आने के लिए आवाज लगाने लगा। कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर जब वह पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो विवाहिता का शव पंखे में लगी रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। इसके बाद परिजन गमगीन हो गए। आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। साथ ही शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed