फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman files FIR against husband and seven others

Ghazipur News: विवाहिता ने पति समेत सात पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 24 Feb 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman files FIR against husband and seven others
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 12 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में उसकी शादी सैदपुर भीतरी रसूलपुर निवासी राजेश कुशवाहा के साथ हुई थी। विवाह के समय पिता ने सामर्थ्य से बढ़कर नौ लाख रुपये नगद और लाखों रुपये का सामान दहेज में दिया था। ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया था कि पति बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में 70 हजार रुपये मासिक वेतन पर मैनेजर हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर जब उसे उक्त जानकारी गलत होने का पता चला और उसने इसका विरोध किया तो पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। ससुर द्वारा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये अतिरिक्त नगद की मांग की गई और धनराशि ली गई। पीड़िता ने पति और ससुर के एक रिश्तेदार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसे प्रताड़ित किया। 22 अगस्त 2024 को जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाल महेंद्र सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर पति राजेश कुशवाहा उर्फ मुकेश, रामसहाय सिंह कुशवाहा, शीला देवी, दिनेश कुशवाहा, चिंटू (मौसेरा भाई) तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed