फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman filed a case against six including her husband

Ghazipur News: विवाहिता ने पति सहित छह पर दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman filed a case against six including her husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गहमर। कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव निवासी विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर और चाचा-चाची समेत कुल छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

देवल गांव निवासी विवाहिता ज्योति देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को पति कमला प्रसाद, ससुर सुनील शाह ,सास विद्या देवी, चाचा गोविंद शाह , शैलेश शाह व चाची सुंदरवाली देवी मारपीट कर दहेज के रूप में कार एवं नगदी लाखों रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जब मैंने कहा कि मेरे पिता इतना नहीं दे सकते हैं तो मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देने लगे। विवाहिता द्वारा इसकी सूचना पिता को दी, जिसके बाद पिता पुत्री गहमर कोतवाली पहुंचे और उत्पीड़न का तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर पति, सास , ससुर सहित कुल छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed