फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 19 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में बृहस्पतिवार की भोर कमरे में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जनपद के दलसागर निवासी किरण देवी (31) की शादी वर्ष 2009 में सोनाड़ी गांव निवासी राजेश मिश्रा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। विवाहिता किरण देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर हादसे की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग मृतका के पिता श्रीकांत चौबे के साथ थाने पहुंच गए। पुत्री का शव देखकर परिजन रोने- बिलखने लगे। विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पति राजेश मिश्रा ने दहेज के लिए पुत्री को मारपीटकर कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर मुकदमा दर्जकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed