फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
गाजीपुर। नगर कोतवाली के कपूरपुर कालोनी में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गहमर के बसुका निवासी चंचल प्रजापति (25) का विवाह छह दिसंबर 2020 को नई कालोनी टैक्सी स्टैंड कपूरपुर निवासी बबलू प्रजापति के साथ हुई थी। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले लगातार दहेज में पैसा और आभूषण की मांग कर रहे थे। इसको लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। सोमवार को उसे गंभीर हालत ससुरालियों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो शव देखकर बिलखने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि विवाहिता के गले में निशान थे। आरोप लगाया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन पुलिस टीम कर रही है। मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed