फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के सिऊरी गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। दूसरी तरफ मायके पक्ष की ओर से मिली तहरीर के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली के सब्बलपुर गांव निवासी शिवकुमारी (30) की शादी दस वर्ष पूर्व सिऊरी गांव निवासी रमेश राजभर से हुई थी। मृतका के पिता रामअवध राजभर ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने पुत्री के मौत की सूचना उन्हें दी। इस दौरान वह जब पुत्री के ससुराल पहुंचा तो उसका शव बरामदे में पड़ा था, साथ ही उसके मुंह से झाग निकल रहा था। ससुराल के लोग घर से फरार थे। आरोप लगाया कि पुत्री का पति रमेश राजभर सऊदी रहकर नौकरी करता था। कोरोना संक्रमण काल के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान वह घर वापस आ गया। वह नशे के धुत में हमेशा रहता है। वह अक्सर ही पुत्री का मारने-पीटने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व भी उसने पुत्री शिव कुमारी को मारने-पीटने का काम किया था। जानकारी होने पर किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। आरोप लगाया कि उसने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed