फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 01 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के सौना गांव में सोमवार देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए ससुराल पक्ष के नामजद आरोपी व अन्य फरार हैं। नंदगंज थाना क्षेत्र के सईचना गांव निवासी सुरेश राम की पुत्री चांदनी करीब (22) की दो वर्ष पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र के सौना गांव निवासी श्रवण कुमार से हुई थी। मृतका के पिता सुरेश राम ने पुलिस को बताया कि देर रात विवाहिता के सुसर हरदेवराम ने फोन कर बताया कि चांदनी की तबीयत खराब है। दो घंटे बाद दोबारा फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। जब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुत्री के ससुराल पहुंचे तो घर के बाहर उसका शव पड़ा हुआ था। मृतका के पिता के मुताबिक ससुराल जनों द्वारा दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उनकी बेटी ने प्रतारणा की जानकारी मायके वालों को दी थी। हालांकि पुत्री को मायके लाकर प्रीतिभोज का आयोजन कर दहेज में सोने की अंगुठी, सोने की चेन एवं बाइक देकर विदाई करने की तैयारी चल रही थी। आरोप लगाया कि इसी बीच ससुरालियों ने पुत्री की देहज के लोभ में हत्या का दी। मृतका के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधा पर पुलिस ने पति श्रवण कुमार, ससुर हरदेवराम, सास एवं ननद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर पति पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले के फरार आरोपियों की तलाश की की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed