फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 17 Apr 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के चवरा गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति पर मार-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी संगीता राजभर (23) की शादी 28 नवंबर 2023 को चवरा गांव निवासी मंजीत राजभर के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता नंदू राजभर ने पुलिस को बताया कि सूचना मिली कि पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जब पत्नी सुशीला देवी एवं अन्य परिजनों को लेकर देर शाम को पुत्री के ससुराल चवरा गांव पहुंचा तो उसके गले पर रस्सी का निशान और कान व नाक से खून निकल रहा था। शादी में बाइक नहीं देने पर उसका पति मंजित राजभर उसे मारता-पीटता था और विवाद करता था। पुत्री इससे काफी दुखी रहती थी। मृतका के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी, जिसमें कहा था कि पहले पुत्री को ठीक से रखोगे तो हम लोग कर्ज आदि लेकर बाइक दे देंगे। अभी दो दिन पूर्व ही विवाहिता को पति मंजीत राजभर मायके से ससुराल लेकर गया था। पुत्री चार माह की गर्भवती भी थी। मृतका दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। पुत्री का शव देखकर पिता नंदू राजभर और मां सुशीला देवी के साथ परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed