फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman died under suspicious circumstances father alleges dowry death in Ghazipur

Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 12:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 13 Jun 2026 12:01 PM IST
सार

Ghazipur News: जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances father alleges dowry death in Ghazipur
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रथम निवासी 32 वर्षीय शब्बा परवीन पत्नी मकसूद उर्फ बाबर खां को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


मृतका के पिता अबुल कैश खान निवासी पलियां चुटहां, दिलदारनगर ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। उन्होंने मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; छात्र बना कातिल: पुलिस को देखकर डर गया आरोपी, बोला- लवकुश मुझे गालियां देता था, इसलिए मार डाला


बताया गया कि शब्बा परवीन का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व महेशपुर प्रथम निवासी मकसूद उर्फ बाबर खां के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी थानाध्यक्ष मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed